September 21, 2024

आईएएस अभिषेक सिंह ने की गणपति महोत्सव को सफल बनाने की अपील

Share

शाहगंज, जौनपुर। दिल्ली कैडर के आईएएस अधिकारी जनपद के निवासी अभिषेक सिंह द्वारा जौनपुर में आयोजित तीन दिवसीय गणेशोत्सव के आयोजन पर नागरिकों से पहुंचने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की। नगर के जेसीज चौक पर श्री सिंह का लोगों ने भव्य स्वागत किया।

युवा व्यवसायी सुजीत जायसवाल के नेतृत्व सोमवार दोपहर नगर के जेसीज चौक पर अधिकारी का भव्य स्वागत किया गया। आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि गणपति हम सभी के दिलों में विराजमान हैं। लेकिन गणपति महोत्सव का पर्व मुंबई तक सीमित रह गया। जिसके लिए प्रयास किया जा रहा कि महोत्सव पूरे देश में मनाया जाए। कहा इसके लिए सबसे पहले हमने अपने गृह जनपद से शुरू किया है। उन्होंने कहा कि 19 से 21 सितंबर तीन दिन तक चलने वाले उक्त महोत्सव में मुंबई से फिल्म जगत की हस्तियों में सुमित सेठी, जसवीर जस्सी, सुनील शेट्टी, हनी सिंह, अक्षरा सिंह, श्रीकांत शिंदे, जायद खान आदि महोत्सव में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से गणेशोत्सव पर पहुंचने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, अजित जायसवाल, आलोक सिंह, रविशंकर अग्रहरि, प्रमोद सिंह, गौतम जायसवाल, बृजेश सेठ, अमित जायसवाल पिंटू, सिम्पू अग्रहरि, रामजी यादव, कमलेश यादव, विश्वनाथ अग्रहरि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

जौनपुर से दिवाकर मिश्रा के साथ दीपक सिंह की रिपोर्ट

About Author