मरकजी सीरत कमेटी के प्रतिनिधि मंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला

IMG-20230916-WA0038
Share

मरकजी सीरत कमेटी के प्रतिनिधि मंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला
जौनपुर
सीरत कमेटी के सदर शौकत अली मुन्ना राजा के प्रतिनिधित्व में आज कमेटी के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को आगामी प्रोग्राम और शहर में लगने वाले ऐतिहासिक मेले की रूप रेखा से अवगत कराया,
इस मौके पर सदर मुन्ना राजा ने बताया की आगामी त्यौहार रबी उल अव्वल में प्रशासन की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल और खास कर महिला पुलिस कांस्टेबल मुहैया कराये जाने के साथ साथ पेय जल,जुलूस के रास्ते के साथ साथ तथा अन्य समस्त सुविधाएं जो जलसे जुलूस के लिए हर वर्ष मिलती रही है को इस वर्ष भी प्रशासन मुहैया करवाएगा ताकि जुलूस जलसे को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
इस मौके पर नेयाज ताहिर शेखू, एकराम सौदागर,
रियाजुल हक़,सरताज अहमद सिद्दीक़ी,सेराज सिद्दीकी,दानिश इकबाल,जफर मसूद,शहाबुद्दीन,दिलदार अहमद,बख्तियार आलम आदि लोग मौजूद रहे।