September 20, 2024

कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन

Share

जौनपुर
              कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 के प्राविधानों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से जिलास्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
                 जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिया गया कि सभी विभागों में आंतरिक परिवार कल्याण समिति की बैठक कर ली जाए। सभी विभागों में पीपीटी के माध्यम से कार्मिको को भी जागरूक किया जाए। कार्यालय में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान मिले। कार्यस्थल पर लैगिक उत्पीड़न करने वाले के विरूद्व विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
             इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, सचिव रेडक्रास सोसाईटी मनोज वत्स, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, संजय उपाध्याय, जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, बबीता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About Author