महराजगंज पुलिस ने 01 अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

जौनपुर।
थाना महराजगंज पुलिस ने 01 अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार।
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण, निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक, दीनानाथ पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 जंगबहादुर यादव मय हमराह के थाना क्षेत्र के भटपुरा नहर पुलिया से अभियुक्त अजय गौतम उर्फ चीटर पुत्र रामचन्द्र गौतम निवासी भटपुरा थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दिनांक-03.09.2023 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.अजय गौतम उर्फ चीटर पुत्र रामचन्द्र गौतम निवासी भटपुरा थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0 125/2023 धारा 60 EX ACT थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ पाण्डेय थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 जंगबहादुर यादव थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
3.हे0 का0 विरेन्द्र यादव थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।