January 25, 2026

पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर व भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने जिला उपाध्यक्ष का जाना हाल-चाल

Share

शाहगंज। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पूर्व सदस्य जिला पंचायत तथा सुईथाकला के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश वर्मा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अब उनकी हालत में काफी सुधार है।पूर्व राज्य मंत्री व भाजपा नेता जगदीश सोनकर तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सवायन पूरा राम सिंह स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंच कर जिला उपाध्यक्ष का कुशलक्षेम जाना। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में पुनः एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी- योगी की केंद्र- प्रदेश की सरकार के कार्यकाल में देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भय से माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने बताया कि अब पहले वाली सपा की सरकार नहीं रह गई है। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, राजेश उपाध्याय, प्रधान मनोज यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा प्रणय तिवारी, बृजेश वर्मा ,इंद्रजीत यादव आदि उपस्थित रहे।

About Author