निगोह से कूसा तक एफडीआर तकनीक से खोदकर छोड़ी गई सड़क बनवाने के लिए जनता का प्रदर्शन

IMG-20230730-WA0022
Share

निगोह से कूसा तक एफडीआर तकनीक से खोदकर छोड़ी गई सड़क बनवाने के लिए जनता का प्रदर्शन, जिलाधिकारी जौनपुर के लगे मुर्दाबाद के नारे
मछली शहर विधानसभा के निगोहा बाजार से कूसा रोड तक 8 महीने से प्रधानमंत्री सड़क योजना जो एफडीआर तकनीक से बनाई जा रही है खोदकर छोड़ दी गई है जिस पर बड़े-बड़े गिट्टी पर साइकिल यात्री या जनमानस चलने के लिए बहुत परेशान है और ठेकेदार द्वारा यह सड़क नहीं बनाई जा रही है समाजसेवी जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आज दूसरे दिन भी इस सड़क पर प्रदर्शन किया जनता का आक्रोश जिलाधिकारी जौनपुर पर भड़क चुका है और जनता चाहती है कि तत्काल निगोह बाजार से कुशा रोड तक का सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाए अन्यथा जनता बड़ा आंदोलन करने को विवश हो रही है । इस रोड पर किसी भी प्रकार का रुकावट नहीं है जनता का कहना है कि जमुनीपुर- बनकट सड़क पर हाई कोर्ट में मुकदमा है उस सड़क को रोक दिया जाए लेकिन निगोहा बाजार से कूसा तक सड़क का निर्माण तत्काल कराया जाए ।