विधि विधान के साथ छठ पूजन का आयोजन किया गया

जौनपुर चंदवक।
डोभी ब्लॉक क्षेत्रवासियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजन का आयोजन किया। पूजन के दौरान छठी मैया की व्रत रख कर महिलाओ ने विधिवत पूजन अर्चन शुरू किया। क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी संदीप प्रजापति ने इस पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पूजन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभी महिलाओं से शिष्टाचार भेंट भी किया। उन्होंने कहा यह प्रकृति का महापर्व है जिसमें बिना किसी भेदभाव के सभी एक कतार में लगकर छठी मैया की पूजन अर्चन करते हुए अपने व्रत को संपन्न करते हैं
