ब्लॉक अधिकारियों से जनता की समस्या एवं विकास कार्य को लेकर चर्चा

IMG-20221017-WA0049
Share

जौनपुर चंदवक

क्षेत्र डोभी विकासखंड कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी, ए.जी. अधिकारी, एवं ग्राम पंचायत अधिकारी से मिलकर ग्रामीण जनता की समस्या एवं गांव के विकास को लेकर समाजसेवी संदीप प्रजापति ने मुलाकात की। संदीप जी ने गांव की सड़कें जिनमें नए खरंजा निर्माण,अन्य चक मार्गों के दुरुस्तीकरण, सोलर लाइट एवं उनके मरम्मतीकरण, वृद्धा पेंशन,आवास इत्यादि को लेकर चर्चा की। उन्होंने बी.डी.ओ. से ब्लॉक अधिकारियों द्वारा गांव गांव पहुंच चौपाल लगाकर जनता की समस्या सुनकर उसका निराकरण करने एवं चौपाल के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने हेतु जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा यथासंभव ग्राम स्तर पर समस्याओं का निराकरण अवश्य होना चाहिए।