जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

जौनपुर – प्रमुख क्षेत्र पंचायत उप निर्वाचन-2022 रामपुर को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ब्लाक परिसर की अच्छे से बैरिकेडिंग कर ली जाए। आवश्यक अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह को निर्देशित किया है कि समुचित पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी जाए, जिससे शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराया जा सके।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें और निष्पक्ष रुप से चुनाव संपन्न कराया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, जिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चना ओझा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
