February 22, 2026

खोदकर छोड़े गढ्ढे जो दे रहे मौत को दावत

Share

जौनपुर चंदवक।

डोभी क्षेत्र के हिसामपुर व मढ़ी में गैस पाइपलाइन के ठेकेदारा द्वारा गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं जिनमें बारिश का पानी भर जाने से एवं दलदल हो जाने से राहगीरों, अनजान व्यक्तियों, जानवर, स्कूली बच्चों के साथ हादसा होने का भय बना हुआ है। यही नहीं बता दें कुछ दिन पूर्व मढिं गांव के 17 वर्षीय बेटी की गड्ढे में गिर जाने से मौत हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजसेवी संदीप प्रजापति ने शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित एजेंसियों को खोदे गए गड्ढे को बैरिकेडिंग करने या खतरा को चिन्हित कर जनता को सावधान करने हेतु कहा है। उन्होंने कहा कि एजेंसियां कार्य कराने से पहले जनता की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करें। अन्यथा प्रशासनिक कार्यवाही की मांग होगी। मढीं गांव में घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में बेहद आक्रोश का माहौलहै।इसी प्रकार खुज्जी केराकत रोड पर कहीं-कहीं सड़क के किनारे अन्य एजेंसी के द्वारा मोटे मोटे पाइप वायर डालने हेतु गड्ढे खोदे जा रहे हैं उन्हें भी ऐसी स्थिति में सावधान होकर जनता के सुरक्षा का ध्यान रखते हुए गड्ढे को घेरकर वहां सूचना पट्ट अवश्य लगाने हेतु कहा है जिससे जनता सावधान हो जाए और कोई अनहोनी ना हो। ग्रामीणों में देवानंद,पप्पू, राजेश आदि लोग मौजूद रहे।

About Author