February 22, 2026

थाना चन्दवक पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गांजा सहित गिरफ्तार-

Share

-जौनपुर

थाना चन्दवक पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गांजा सहित गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री गौरव शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए दिनांक 15.10.2022 को प्रभारी निरीक्षक श्री विजय शंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभि0 इमरान पुत्र बाबू नि0 8/25 पक्की बाजार कचहरी थाना कैण्ट जनपद वाराणसी को 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा सहित मुढैला तिराहा से समय करीब 08.00 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1.इमरान पुत्र बाबू नि0 8/25 पक्की बाजार कचहरी थाना कैण्ट जनपद वाराणसी

  • बरामदगी-*
  1. 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा
    आपराधिक इतिहास-
  2. मु0अ0सं0 179/22 धारा 8/20 NDPS Act थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
  3. मु0अ0सं0 180/22 धारा 420 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर
  4. मु0अ0सं0 33/22 धारा 3(1) यूपी गैगेंस्टर एक्ट थाना केराकत जौनपुर
  5. मु0अ0सं0 143/21 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधि0 थाना केराकत जौनपुर
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
  6. प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर ।
  7. उ0नि0 सुदामा प्रसाद थाना चन्दवक जनपद जौनपुर ।
  8. हे0का0 संजय सिह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर ।
  9. का0 जयप्रकाश यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर ।
  10. हे0का0 विजय दुबे थाना चन्दवक जनपद जौनपुर ।
  11. का0 अजय यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर ।
  12. का0 अवनीश कुशवाहा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर ।

About Author