वृद्ध ने फांसी लगाकर किया आत्म हत्या।

जौनपुर
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के उसराव गाँव निवासी संकठा प्रसाद गौतम 62 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया, सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
जानकारी के अनुसार,थाना क्षेत्र के उसराव गाँव के संकठा प्रसाद गौतम पुत्र स्व:अदल गौतम 62 वर्ष को तीन पुत्र है जो रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहते है,और तीनो बहुए अपने अपने मायके में रहती है।संकठा प्रसाद की पत्नी का 10 वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है जिसके चलते मृतक संकठा प्रसाद घर पर अकेले रहकर गुजर बशर करते थे। वही घर से लगभग 500 मीटर दूर बगीचे में शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे संकठा प्रसाद को नायनॉल के रस्सी के सहारे आम के पेड़ से ग्रामीणों ने लटकता देखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने मृतक के पड़ोसियों को दिया पडोसियो ने घटना की सूचना पुलिस सहित मायके में रह रही बहु कुसुमलता को दिया,वही सूचना पर पहुची बहु कुसुमलता ने लिखित तहरीर देकर बताया कि ससुर संकठा प्रसाद अकेले रहते थे और रोजाना शराब पीते थे जिस कारण ससुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए है गाँव मे हमारे परिवार से किसी से कोई दुश्मनी नही थी जिसके कारण किसी के ऊपर संदेह नही किया जा सकता।
इस संदर्भ में थाना प्रभारी नेवढ़िया विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि बहु के तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
