February 22, 2026

पति और माँ से फोन पर बात कर नहर में कूदी विवाहिता

Share

जौनपुर
सुइथाखुर्द गाँव में दीपक जलाने को लेकर सास से हुई कहासुनी के बाद दूसरे दिन बुधवार की भोर में परदेश में रह रहे पति और अपनी माता से मोबाइल फोन पर बात कर शारदा सहायक नहर में कूद गयी विवाहिता। मौके पर पहुँची पुलिस व ग्रामीणो ने पानी के बहाव की तरफ लगभग एक किमी आगे तक जाकर देखा। लेकिन शव दिखाई नहीं दिया। पिलकिछा गाँव से गोताखोर बुलाकर शव की तलाश करायी जा रही है। घाट के पास से विवाहिता का मोबाइल और चप्पल बरामद किया गया। खबर लिखे जाने तक तलाश जारी है।

गाँव निवासी संजय गुप्ता रोजी रोजगार के चक्कर में बिहार के छपरा शहर में रह रहे है। घर पर उनकी पत्नी 28 वर्षीय मीनू गुप्ता अपने दो बच्चो, पांच वर्षीय पुत्र पियांशू और दो वर्षीय पुत्री मान्या के साथ रहती थी। संजय के पिता वर्षो पूर्व गुजर चुके है। बिधवा मां अपने छोटे पुत्र के साथ रह रही है। स्वजनो का का कहना है कि मंगलवार की शाम मीनू के घर अंधेरा देख उसकी सास ने उसे दीपक जलाने को कह दिया। जिसको लेकर सास बहू में विवाद हो गया। बाद में मामला शांत हो गया।

दूसरे दिन बुधवार की भोर मीनू अपने दोनों बच्चों को सोता हुआ छोड़कर नहर के किनारे पहुंच गई। वहीं बगल गाँव के ही दो बालक शौंच को गये थे। पहले तो मीनू कुछ देर तक फोन पर बातचीत करती रही। फिर अचानक नहर के तेज बहाव में कूद गयी। जिसे देख दोनों बालक शोर मचाते गाँव की तरफ भागे। उनकी आवाज सुन तमाम ग्रामीण नहर पर पहुंच उसकी तलाश करने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल फोन और चप्पल बरामद किया है। गोताखोरो की सहायता से शव की तलाश करायी जा रही है।

About Author