शिक्षक हित के लिए देंगे हर कुर्बानी –डॉ अतुल प्रकाश यादव

शिक्षक हित के लिए देंगे हर कुर्बानी –डॉ अतुल प्रकाश यादव
सिकरारा। उत्तरप्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ब्लाक इकाई सिकरारा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह को सौंपने के बाद आयोजित ज्ञापन सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षक वर्तमान समय में संक्रमण काल और मानसिक यंत्रणा के दौर से गुजर रहा है शिक्षकों के हित का एक भी काम नहीं हो पा रहा है न तो प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति हो रही है, न ही नजदीक के विद्यालयों में स्थानांतरण और समायोजन हो रहा है, ना तो पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली हो रही है और न ही ग्रेड पे 4600 एवं 4800 पर न्यूनतम मूल वेतनमान 17140 18150 दिया जा रहा है जिससे शिक्षकों के मन में भारी पीड़ा एवं आक्रोश है।ज्ञापन सभा में आनंद कुमार यादव रविंद्र बहादुर सिंह मृत्युंजय सिंह जयसिंह यादव राय साहब यादव रिजवानुल हसन सिद्दीकी रवि प्रकाश मिश्र अनिल दीप चौधरी मयेंद्र कुमार सिंह मंत्री श्री प्रकाश यादव कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह संतोष कुमार सिंह यादवेंद्र नाथ यादव आदि उपस्थित रहे।
