निपुण लक्ष्य के प्रति हो समर्पित–बसंत शुक्ल

– मंगलवार को न्यायपंचायत सरायबीका संकुल बैठक जूनियर हाइस्कूल बटनहित में आयोजित की गई जिसमें बोलते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल ने कहा समर्पण भावना के साथ सभी मिलकर कार्य करे।सभी अध्यापक बच्चों के साथ जुड़कर कार्य करे।ARP डॉ संतोष तिवारी ने बताया कि क्लास 1से 3 तक के बच्चों में भाषा व गणित विषय मे शत प्रतिशत दक्षता आवश्यक हैजिसकी तरफ सरायबीका संकुल आगे बढ़ रहा है।छदान विद्यालय में क्लास 1 के बच्चों द्वारा निपुण लक्ष्य प्राप्त कर लेना बहुत ही सराहनीय है।डॉ तिवारी ने कहा जूनियर हाईस्कूल में विज्ञान व गणित में tlm का प्रयोग हमेशा किया जाय जिससे सीखने में आसानी होती है।नोडल संकुल शिक्षक अरविंद मिश्रा ने शिक्षक डॉयरी व शिक्षण योजना पर सभी अध्यापको से शपथ दिलवाया की हम ईमानदारी स्कूल में प्रतिदिन प्रयोग करेंगे।स्कूल कैंपस में लगे tlm मेले में सभी अध्यापको द्वारा अपना नवाचार प्रस्तुत किया गया।बैठक में संकुल प्रणवीर सिंह,धर्मेंद्र सिंह,कृष्ण कांत प्रजापति,विनोद कुमार,व प्रतिभा यादव,साधना सिंह,अभिलाषा,सरिता,सितारा देवी,रणजीत, रमाकांत,देवेश कुमार,रमेश यादव प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
