शारदीय नवरात्र में जिला प्रशासन का सहयोगात्मक रवैया न मिलने से दुर्गा पूजा महासमिति आक्रोशित: अनिल अस्थाना

शारदीय नवरात्र में जिला प्रशासन का सहयोगात्मक रवैया न मिलने से दुर्गा पूजा महासमिति आक्रोशित: अनिल अस्थाना
1-सड़कें नालियां व तार सही ना होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
जौनपुर श्री दुर्गापूजा महासमिति, जौनपुर के कैम्प कार्यालय नवदुर्गा शिव मन्दिर प्रतिमा विसर्जन घाट नखास, जौनपुर पर पत्रकरो से बात करते हुए श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अष्ठाना ने आगामी शारदीय नवरात्रि दुर्गापूजन मे जनपद की ज्वलंत समस्याओं को बताते हुए नगर में टूटी सड़कों व सड़कों पर क्षत-विक्षत हाईटेन्सन तार की डी.पी., नाली, व रोडकास आप्टिकल फाइवर केबिल व जर्जर विद्युत तार तथा रोड के बीचोबीच लगे बैनर को हटवाने के सम्बन्ध में 05 सितम्बर 2022 को जिलाधिकारीक मनीष कुमार वर्मा को एक पत्रक इस सम्बन्ध में सौंपा गया था। साथ ही जिलाधिकारी ने आशसन दिया था कि जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व श्री रजनीश राय व नगरीय क्षेत्र हेतु नोडल अधिकारी के रूप में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्री संतोष मिश्रा को तत्काल प्रभाव से प्रभावी र्कावाही हेतु आदेशित किया था। किन्तु 20 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्य प्रारम्भ नहीं किया जा सका है। जिला प्रशासन के हवा-हवाई आश्वासन से महासमिति ही नहीं पूरा जनपद आक्रोशित है।
श्री अष्ठाना ने चेताया कि मार्च माह से बेलगान अमृत पेयजल परियोजना के अधिकारी जनभावना के साथ-साथ धार्मिक भावना से खिलवाड़ कर रहें हैं, जो कि बरदाश्त योग्य नहीं है। आने वाले समय में जनपद के साथ-साथ श्री दुर्गापूजा महासमिति जौनपुर के साथ तमाम सामाजिक व धार्मिक संगठन सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस कार्य में आप सभी मीडिया भाईयों का सहयोग अपेक्षित है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा० विजय रघुवंशी, राम प्रकाश यादव, महेश जासवाल, आनन्द अग्रहरि, गणेश साहू, रामनरतन विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, रत्नेश सिंह, राजन अग्रहरि, विजय गुप्ता, शैलेन्द्र मिश्र, संतोष मौर्य निशाकान्त द्विवेदी, अमित कुमार गुप्त, सुमित उपाध्याय, संजय मोदनवाल, मयंक मिश्रा, रोशी सोनकर, विष्णु गुप्ता, आलोक कुमार वैश्य संजय विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
