स्वच्छता को समर्पित सेवा पखवाड़ा के तहत हुई साफ-सफाई

IMG-20220921-WA0047
Share

स्वच्छता को समर्पित सेवा पखवाड़ा के तहत हुई साफ-सफाई
जौनपुर चंदवक

डोभी ब्लॉक क्षेत्र के देवलासपुर गांव में स्वच्छता अभियान के तहत सेक्टर संयोजक बजरंगनगर श्याम नारायण सिंह, संदीप प्रजापति सेक्टर संयोजक खुज्जी एवं बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति की उपस्थिति में साफ सफाई का कार्य किया गया। संदीप प्रजापति ने “स्वच्छता ही सेवा है” के उच्चारण से सभी को उत्साहित करते हुए उपस्थित सभी लोगों से अपने आस पास साफ सफाई रखने हेतु अपील भी किया। सार्वजनिक रास्ते एवं शिव मंदिर परिसर की साफ सफाई करने में विकास, मनोज, सुभाष, विमला, रंजना, सुमन, चांदनी आदि लोग रहे।