भ्रष्टाचारी और षड्यंत्र है यूपी भाजपा की सरकार, लाल बहादुर यादव

देश बचाओ, देश बनाओ पदयात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम
इंद्रजीत मौर्य की रिपोर्ट
जौनपुर ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चलायें जा रहे देश बचाओ, देश बनाओ, समाजवादी पदयात्रा के 43 वें दिन जिले के धर्मापुर बाजार में जोरदार स्वागत हुआ।
सदर विधानसभा में प्रवेश करते ही मंगलवार को यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि भाजपा षड्यंत्रकारी और भ्रष्टाचारी है। भाजपा सरकार में अंधेरगर्दी का बोलबाला है। जनता भाजपा से खुश नहीं है। समाज का हर वर्ग असंतुष्ट और दुःखी है। समाज में नफरत फैलाई जा रही है। भाजपा सरकार के कारनामों के कारण जनता ने भी तय कर लिया है कि वह सन् 2024 में भाजपा सरकार की विदाई अवश्य करेगी।
पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा समाजवादी सरकार में हुए तमाम विकासकार्यों और
योजनाओं पर रोक लगा दी, कुछ कार्यों के नाम बदल दिये गये तो कुछ विकास कार्यों को बर्बाद कर दिया गया है। आज उत्तर प्रदेश विकासकार्यों में पूरी तरह से पिछड़ गया है।
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान की घोर उपेक्षा है। भाजपा सरकार में गरीब की कमर टूट गई है। महिलाएं अपमानित हो रही है। नौजवान बेकारी से परेशान है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है यात्रा में मुख्य रूप से अखिलेश गुप्ता, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्रवण जयसवाल,विनय मास्टर, दिनेश फौजी, विकास यादव, राकेश यादव, रमेश साहनी,अविनाश विद्यार्थी राजवीर यादव पंकज यादव अमित ठाकुर विनोद प्रधान,अनिल प्रधान आशुतोष तिवारी, अभिषेक इंजीनियर अवधेश यादव,ऋषि यादव,तौफीक, रमाशंकर, निजामुद्दीन,गुड्डू, अवनीश यादव सोनकर,कौशल यादव, आदि लोग उपस्थित रहे ।
