February 23, 2026

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस कार्यालय का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण

Share

जौनपुर
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस कार्यालय का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण-
आज डा0 संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जौनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में शिकायत प्रकोष्ट, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ, प्रधान लिपिक कार्यालय, रिट सेल, आंकिक शाखा में अभिलेखों के रखरखाव व शाखा प्रभारी/ कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी लेते हुए लम्बित कार्य को तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों को चेतावनी दी गई व उनको स्पष्टीकरण जारी किया गया। प्रधान लिपिक कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की प्रशंशा करते हुए प्रधान लिपिक श्री सतीश सिंह को पुरस्कृत किया गया।

About Author