February 23, 2026

छातीडीह, चक्के, जौनपुर के बच्चों ने 10 टोलियां बनाकर नुक्कड़ नाटक एवं प्रिंटेड पेपर के माध्यम से देशवासियों से अपील

Share

11 अगस्त से 17 अगस्त उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे हैं “अमृत महोत्सव कार्यक्रम” के तहत “हर घर तिरंगा अभियान” चलाया जा रहा है।इस अति उत्साह के क्षणों में भी देश की आन -बान -शान इस तिरंगे झंडे के प्रति लोगों के मन में प्रेम आदर और निष्ठा बनी रहे इसके लिए “ओमेगा पब्लिक स्कूल (पराऊगंज) छातीडीह, चक्के, जौनपुर के बच्चों ने 10 टोलियां बनाकर नुक्कड़ नाटक एवं प्रिंटेड पेपर के माध्यम से देशवासियों से अपील कर जागरूकता अभियान चलाया, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी जौनपुर श्री मनीष वर्मा महोदय द्वारा 13 अगस्त को हरी झंडी दिखाकर किया गया । बच्चों ने हाथ उत्साह के साथ पूरे जिले में सैकड़ों जगह जागरूकता कार्यक्रम चलाया। जिसका समापन आज पराऊगंज बाजार ,जलालपुर बाजार सहित जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सीडीओ जौनपुर श्री शीलम साईं एवं जिला सूचना अधिकारी शुश्री मनोकामना राय के द्वारा झंडे के मान- सम्मान की सुरक्षा की शपथ दिलाने के साथ ही उपहार देकर उत्साहवर्धन करने के बाद समाप्त हुआ। इस अवसर पर बच्चों का नेतृत्व विद्यालय के चेयरमैन पंकज भूषण मिश्र सहित पूरे ओमेगा परिवार ने किया।

About Author