February 23, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कर-करेत्तर कार्यों की समीक्षा बैठक

Share

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कर-करेत्तर कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक में विद्युत विभाग को छोड़कर अन्य विभाग शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त नही किये थे जिसपर नाराजगी व्यक्त की और शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। आबकारी, बिक्री कर,परिवहन विभाग सहित अन्य की विस्तृत समीक्षा की। भू माफियाओं की सूचना पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई सीलम तेजा, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व रजनीश राय,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश सहित उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About Author