मदरसा दारूल इरफान के छात्र-छात्राओ ने निकाली तिरंगा यात्रा

IMG-20220814-WA0083
Share

जौनपुर।नगर के मोहल्ला बोदकरपुर स्थित मदरसा दारूल इरफान के छात्र-छात्राओ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर आज रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।
स्वतंत्रता दिवस के एक दिवस पूर्व मदरसा के छात्रों ने तिरंगा के साथ बड़े ही जोश के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम आदि के नारे लगाये।
इस अवसर पर मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना मुर्तजा हसन मदनी, हाफिज नूरूल हुदा, मौलाना जकाउल्लाह, शाहीन आरा, मौलाना सरफराज, मास्टर अब्दुल्लाह, मास्टर समीउल्लाह फलाही,मास्टर अकबर, मास्टर सिब्गतुल्लाह अंसारी, मास्टर परवेज़ अंसारी, मास्टर इरशाद ,आरिफ अंसारी आदि उपस्थित रहे।