February 23, 2026

स्टेट बैंक ने देश के विभाजन विभीषिका की लगाया सचित्र गैलरी

Share

जौनपुर-राष्ट्र 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है । इस उपलक्ष्य में देश में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे है । देश के बंटवारे के समय नफरत और हिंसा के कारण लाखों लोगो को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गवानी पड़ी । उन लोगो के संघर्ष और बलिदान की याद में भारत सरकार ने देश भर में दिनांक 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है । इसी कड़ी में विभाजन के समय जान गवाने वाले बलिदानियों की याद में विभाजन की विभीषिका से सम्बंधित एक प्रदर्शनी एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा जौनपुर मे किया गया, जिसका उदघाटन जिलाधिकारी श्री मनीष वर्मा ने किया | इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री आनंद कुमार सिंह, मुख्य प्रबन्धक श्री रवि महरोत्रा , इंदर कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

About Author