आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह

IMG-20220813-WA0071
Share

जौनपुर

– आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह”, 11 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक “सांस्कृतिक कार्यक्रम” एवं 13 से 15 अगस्त 2022 तक “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” तथा 14 अगस्त 2022 को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” मनाये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसके अन्तर्गत आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन शासन द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों को चिन्हित करते हुए कराया जा रहा है जिसके क्रम में राजमहल, खासनपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी बी.बी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर डी यादव एवं समाजसेवी विनीत सेठ के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।कार्यक्रम में गायक राहुल पाठक एवं उनकी टीम के द्वारा अपनी प्रस्तुति की गई। उच्च माध्यमिक विद्यालय गुरैनी, प्राथमिक विद्यालय कुल्हनामउ खास, प्राथमिक विद्यालय चकताली सिरकोनी , उच्च पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरैनी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का संचालन एआरपी सिकरारा शैलेश कुमार चतुर्वेदी, निपुण श्रीवास्तव, के द्वारा किया गया।

        इस अवसर पर परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, राजीव सिंह, डा आर के जैन, प्रीति श्रीवास्तव, ज्योति सिहं, नीतू सिंह उपस्थित रहे।