February 23, 2026

लायंस क्लब क्षितिज ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

Share


आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज* के तत्त्वॉधान मे विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओ के साथ पंजाबी कॉलोनी, स्टेशन रोड से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विशाल रैली निकाली गयी।
माननीय राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल व लायंस क्लब क्षितिज के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू व अध्यक्ष विष्णु सहाय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माननीय राज्यमंत्री जी ने पदयात्रा करके रैली में शामिल सभी बच्चों व बड़ों का उत्साह व जोश बढ़ाया । हर घर तिरंगा यात्रा पंजाबी कॉलोनी से सब्जी मंडी, कोतवाली चौराहा, शाही पुल, ओलंदगंज होते हुए सद्भावना पुल पर नव नव दुर्गा मंदिर के पास विसर्जन घाट पहुंची। लायंस क्लब के सदस्यों , छात्र छात्राओ व अन्य संस्थाओं से उपस्थित लोगो ने तिरंगे के सम्मान मे वन्दे मातरम्, भारत माता की जय, इंकलाब ज़िंदाबाद, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारे लगाते हुए हर घर मे तिरंगा लगाने का लोगों से आवाहन किया।
इस विराट रैली में ब्लॉसम्स स्कूल, तिलकधारी मेमोरियल कॉलेज, प्राइमरी स्कूल पुलिस लाइन, व ऋषिकुल अकैडमी के बच्चों ने पूरी ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया।
शिवेंद्र सेठ, संजय जयसवाल, विशाल बर्नवाल, प्रदीप सिंह ने बीच-बीच में देशभक्ति के नारे लगाकर व देशभक्ति के गानों पर डांस करके सदस्यों को और बच्चों को उत्साहित किया। इस रैली में भारत माता के प्रतिबिंब के रूप में रथ पर सवार भारत माता के रूप में प्यारी बच्ची आस्था सहाय ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया । रैली में देश भक्ति और तिरंगे के गाने के साथ सभी सदस्यों और बच्चों ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए लगभग 4 किलोमीटर की यात्रा की। इस अवसर पर स्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने छात्र छात्राओ को राष्ट्रीय ध्वज के महत्त्व को समझाया व ध्वज के रख रखाव के बारे मे जानकारी प्रदान की। तिरंगा भारत की आन बान शान है आजादी के बाद पहली बार अब देश का हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फ़हराने जा रहा है। उक्त विचार संस्थाध्यक्ष विष्णु सहाय ने रखें। रास्ते में पड़ने वाले सभी प्रतिष्ठानों और लोगों को कुल 2000 तिरंगा वितरण किया गया।
इस अवसर पर सीमा सहाय, यवनिका सिंह, सरिता मिगलानी, निशा कनौजिया,लायंस क्लब इंटरनेशनल गैट एरिया लीडर लायन डॉ क्षितिज शर्मा ,मनीष गुप्ता, मुस्तफा जी, राजीव श्रीवास्तव, अजीत सोनकर, देव आनन्द, दिलीप सिंह ,अतुल सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय बैंकर, अभिषेक गुप्ता, मनीष मौर्य, विनय बरोतिया , सुनील जायसवाल, संजय गुप्ता, कौशल त्रिपाठी, डॉ चंदन, सुनील कनौजिया, हाफिज, नीरज सिंह, अतुल चतुर्वेदी, रत्नेश जी, नीरज श्रीवास्तव, राजेश किशोर, नीतीश सिंह, गणेश साहू ,आशीष गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
पूरे रास्ते तिरंगा ऐसे फहर रहा था जिधर भी नजर उठा कर देखो तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहा था। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज द्वारा निकाली गई रैली को पूरे शहर द्वारा सराहा गया।
रैली के बीच में स्थान स्थान पर बच्चों में पानी बिस्कुट का वितरण किया गया। तत्पश्चात नव दुर्गा मंदिर पहुंचने पर सभी बच्चों को नाश्ते का पैकेट दिया गया।

About Author