February 23, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीवानी बार एसोसिएशन मे तिरंगा वितरण किया

Share

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के नेतृत्व मे दीवानी बार एसोसिएशन में तिरंगा वितरण किए। इस दौरान सदर विधायक और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि महापुरुषों के शौर्य,त्याग और बलिदान पर देश को गर्व है। उनके ही कुर्बानियों की देन है कि आज हर देशवासी आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।

जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार देश के महान विभूतियों का सम्मान कर रही है। लौह पुरुष को समर्पित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू आफ यूनिटी का निर्माण मोदी सरकार ने कराया बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर से जुडें 5 स्थानों को पंच तीर्थ के तौर पर विकसित भाजपा की मोदी सरकार ने किया। नेताजी की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर होलोग्राम प्रतिमा लगवाने का भी काम मोदी सरकार ने ही किया।

उन्होंने आगे कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। अभियान की गंभीरता को हमें समझना है और इसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी भी हमारी ही है। पीएम के अभियान को लेकर पदाधिकारी सजग रहें और बढ़चढ़कर काम करेंगे तो अभियान सफल होगा।

उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पियूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, रोहन सिंह, सिद्दार्थ राय भूपेन्द्र पाण्डेय, विनीत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

About Author