15 अगस्त तक मनाये जा रहे हर घर तिरंगा फहराना अभियान कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

जौनपुर आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अन्तर्गत शासन की मंशा के अनुरुप 11 से 17 अगस्त 2022 तक मनाये जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक मनाये जा रहे हर घर तिरंगा फहराना अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से गुरुवार को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ की तरफ से भेजे गए एलईडी वाहन से जिले भर के लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में हर घर तिरंगा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे है उसी के क्रम में आज सूचना विभाग की एलईडी प्रचार वाहन को रवाना किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी विभागों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पहले से ही निर्देशित कर दिया गया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलन, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, मोहम्मद मुस्तफा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
