February 24, 2026

नाजायज तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार

Share

केराकत जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के चौकी थानागद्दी अंतर्गत पड़ने वाले बेहड़ा गेट के पास से पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ गिरप्तार किया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली एक संदिग्ध युवक बेहड़ा गेट पर खड़ा है , सूचना के बाद तत्काल स्थानीय चौकी अलर्ट होकर मौके पर पहुंच जाती है । टीम को देखते ही युवक भागने की कोशिश करता है। जहाँ दौड़ाकर युवक को गिरप्तार कर लिया जाता है । तलाशी के दौरान अभियुक्त अनील कुमार पुत्र कंचन निवासी लपरी सरायख्वाजा के पास से नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस व चोरी के 4800 रूपये के साथ शुक्रवार की सुबह 4 बजे गिरफ्तार किया। गिरप्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम से प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा,उपनिरीक्षक संतोष यादव कांस्टेबल लल्लन सिंह,सुरेश कुमार शामिल रहे।

About Author