सदस्यता से संगठन और आवाज मजबूत होंगे– इंदु प्रकाश यादव

अटेवा जौनपुर के पदाधिकारियों द्वारा आज पेंशन जागरूकता सहयोग सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक ब्लॉक वार नव दुर्गा मंदिर जौनपुर में की गयी।
बैठक में अटेवा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष ने पेंशन जागरूकता सदस्यता अभियान को बहुत ही उत्साह पूर्वक करने के लिए एकजुट दिखे ।लगभग सभी ब्लाको मे सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रारंभ की जा चुकी है।शिक्षक कर्मचारियों मे गजब का उत्साह दिख रहा है।उन सब को लग रहा है कि पेंशन का संघर्ष केवल अटेवा ही कर रहा है।अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के प्रयास से राजस्थान ,छत्तीसगढ़, झारखंड में पुरानी पेंशन बहाल होने से सभी कर्मचारियों में आस जगी है ,की अटेवा बन्धु जी के नेतृत्व में एक दिन पूरे भारत मे पुरानी पेंशन बहाल कराकर शिक्षक, कर्मचारियों का मान ,सम्मान वापस दिलाएगा ।
आज की बैठक मे अध्यक्षता कर रहे जिला महामंत्री संदीप चौधरी ने सुझाव दिया कि ब्लाक मे न्याय पंचायत वार सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी जाए निजीकरण की खामियों से लोगो को आगाह किया जाय और पुरानी पेंशन बहाली की माँग को लेकर संघर्ष करने के लिए सभी तैयार रहें ।
बैठक मे जिला मीडिया प्रभारी इंदु प्रकाश यादव ने सभी पेंशन विहीन साथियों से अपील की आप सभी साथी अटेवा से जुड़ कर पेंशन की लड़ाई को मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक शिक्षक ,कर्मचारियों को सदस्यता दिलाकर संगठन को मजबूत करें ।जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के पहले पुरानी पेंशन बहाल हो जाय ।
बैठक में जिला संयोजक चंदन सिंह डा कृपा निधि यादव, डा हरे कृष्ण सिंह, रत्ती लाल निषाद, डा रजी अहमद, मनीष यादव, आनंद निषाद, त्रिपुरेश कुमार ,यादवेंद्र यादव, सुबास सरोज, आशीष श्रीवास्तव ,टी एन यादव , रुद्रसेन यादव, अरविंद यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे!
