ईडी के रवैय्ये से खफा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को घेर

Share
.blockspare-83c07c79-83c3-4 .blockspare-block-container-wrapper{background-color:#f9f9f9;padding-top:20px;padding-right:0px;padding-bottom:20px;padding-left:0px;margin-top:30px;margin-right:0px;margin-bottom:30px;margin-left:0px;border-radius:null}.blockspare-83c07c79-83c3-4 .blockspare-image-wrap{background-image:}

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया धरना

जौनपुर।
सरकार द्वारा ई डी के दुरूपयोग के विरोध में सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गाँधी समेत सभी सांसदों और कार्यकर्ताओ को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जौनपुर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
बाद में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस अवसर पर फैसल हसन तबरेज ने कहा कि सरकार षड़यंत्र के तहत विपक्ष के सांसदों का निलंबन कर रही है। ताकि आगामी संसद के सत्र में महगाई बेरोजगारी समेत जनहित के मुद्दों पर बहस ना हो सके।
भाजपा सरकार अमानवीय तरीके से हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी को ई डी के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है । यहाँ तक कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को सड़को पर प्रदर्शन करने और विरोध दर्ज करने पर पुलिस द्वारा मारा पीटा जा रहा है और जेलों में बिना किसी अपराध के ठूस दिया जा रहा है।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र निषाद प्रदेश महासचिव, सुरेन्द्र सिंह बाबा, राकेश उपाध्याय, महमूद अन्सारी, राज कुमार निषाद, अनिल सोनकर, अबुजर, राकेश सिंह डब्बू, नीरज राय, अतीक अहमद, राज कुमार मौर्य, मो इजहार, राशिद, अशरफ, देवेन्द्र मौर्य, हमजा, इक़बाल हुसैन, अली अंसारी सब्बल, मुकेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

About Author