उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल के कुशल निर्देशन में 13 अगस्त 2022 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर के अधिकतम वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में एम0ए0सी0पी0 के अधिवक्तागण से विचार विमर्श हेतु प्री-ट्रायल की द्वितीय बैठक पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण जौनपुर भुदेव गौतम की अध्यक्षता एवं सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर विवेक विक्रम के संयोजन में 26 जुलाई 2022 को न्यायालय/कार्यालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण जौनपुर में समय दोपहर 2ः30 बजे आयोजित की गयी।
बैठक में विचार-विमर्श करते हुए पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण जौनपुर भुदेव गौतम द्वारा मोटर दुर्घटना दावा के अधिवक्ताओं को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण कराये जाने का आह्वान किया गया तथा कहा गया कि समझौता पत्र मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में प्रस्तुत कर वादों का निस्तारण कराया जा सकता है। एम0ए0सी0पी0 के अधिवक्तागण द्वारा नियमानुसार पूर्ण सहयोग किये जाने का आश्वासन दिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक विक्रम द्वारा उपस्थित समस्त अधिवक्तागण से अपील की गयी कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों निस्तारण कराकर लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उपस्थित अधिवक्ता गण द्वारा अधिकतम वादों के निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर लोक अदालत हेतु गठित एम0ए0सी0टी0 पीठ के सदस्य अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव व अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।