February 24, 2026

कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने कुलपति से की मुलाकात सीएम योगी से 2 जिले जोड़ने की मांग का किया समर्थन

Share

जौनपुर

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने कुलपति से मुलाकात किया। मुख्यमंत्री से मिलकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय से 2 जिले जोड़ने की मांग का समर्थन करते हुए सराहनीय कदम बताया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनाथ यादव के नेतृत्व में कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने कुलपति आवास पर पहुंचा और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते वे सम्मानित किया । संघर्ष मोर्चा ने कहा कि ब्लू के लिए 2 जिलों की मांग मुख्यमंत्री से करन सराहनीय कदम है संघर्ष मोर्चा इसका समर्थन करता है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय कि कर्मचारी समस्या को उनके सामने रखा की विश्वविद्यालय से काफी जिले कट जाने के बाद मात्र 2 जिले बचे हैं। इसलिए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों पर व विश्वविद्यालय पर आर्थिक समस्या का भार बढ़ गया है। इसलिए व जनपद से जुड़े प्रतापगढ़ सुल्तानपुर अंबेडकरनगर में से किसी दो जिले को विश्वविद्यालय से जोड़ दिया जाए। जिससे पूर्वांचल विश्वविद्यालय का आर्थिक भार कम हो हो सके और कर्मचारियों का भविष्य सवर सके। कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने कहा कि सरकार से मेरी भी मांग काफी लंबे से चली आ रही थी ,लेकिन कुलपति ने उन्हें एक रूप देने का प्रयास किया है। इस मौके पर महामंत्री डा दियजेन्द्र उपाध्याय, मनीष वर्मा,प्रदीप कुमार विश्वकर्मा वारिन्द्र यादव , मोहम्मद इमाम, करूड़ा निराला , मोहन चंद्र पांडे मौजूद रहे।

About Author