युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

जौनपुर
थाना क्षेत्र के अंगराह गांव में शुक्रवार को एक 19 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी का फंदा डालकर उस समय इहलीला समाप्त कर ली जब परिजन घर के बाहर खेत में गए हुए थे ऐसे में परिजन जब घर पहुंचे तो देखा कि युवक फंदे से लटक रहा था जिसे देख कोहराम मच गया।ऐसे में आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुँची पुलिस शव को उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हालांकि आत्महत्या की वजह स्पस्ट नहीं हो पाई है।
थाना क्षेत्र के अंगराह गांव निवासी 19 वर्षीय सत्यम उपाध्याय पुत्र स्व0 सुरेश उपाध्याय अपनी दिव्यांग माता सुनीता देवी,दादी फूला देवी के साथ घर पर रह कर पढ़ाई के साथ साथ खेती-बाड़ी का कार्य देखता था सूत्रों के मुताबिक दो-तीन दिन से मां से कुछ अनबन चल रहा था जबकि मां दिव्यांग हैं और बड़ा भाई सनी उपाध्याय हरियाणा में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है किसी तरह गरीब परिवार का भरण पोषण चलता था शुक्रवार को माता पुनीता खेत में गई थी और दादी घर के बाहर थी ऐसे में वह घर में लगे पंखे के सहारे साड़ी का फंदा डालकर लटक कर इहलीला समाप्त कर ली,दादी जब घर में गई थी तो देखा कि वह पंखे से लटक रहा था जिसकी सूचना मां को मिली जिसे देख हतप्रभ रह गई।ऐसे में आसपास के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला हलका इंचार्ज मुन्नी लाल कनौजिया पुलिस बल के साथ पहुंचकर सबको उतार कर पंचनामा भरकर सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही सत्यम की मौत के बाद घर में अकेली मां वह दादी का रो-रोकर बुरा हाल है घटना के बाद गांव के लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं हालांकि अभी तक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
