थाना बक्सा पुलिस द्वारा लूट की फर्जी सूचना देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया-

रंजीत चौहान पुत्र उदयराज चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कोहड़ेसुल्तानपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर ने सूचना दिया कि मेरे जीजा अजय चौहान पुत्र प्रदीप चौहान निवासी करनपुर थाना सिंगरामऊ करनपुर से मेरे घर ग्राम मुस्तफाबाद आ रहे थे कि दिनांक 19/07/2022 समय 22.00 बजे रास्ते में अहिरावीर मन्दिर के पास वहद ग्राम मुस्तफाबाद थाना बक्सा क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा मेरे जीजा अजय चौहान का मोबाइल, पर्स जिसमें 12000/ रूपया रखा था को छीन लिये। उक्त सूचना पर मौके पर मुझ थानाध्यक्ष बक्सा ओमनारायण सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुँच कर सघन चेकिंग, तलाश किया गया तथा मौके से संदिग्ध नितेश यादव पुत्र सूबेदार यादव निवासी मुस्तफाबाद थाना बक्सा को रोका टोका गया एवं पूछताछ किया गया तथा उक्त सूचना के सम्बन्ध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया तो मौके पर मौजूद लोगों ने इस तरह की किसी घटना होने से इनकार किये। छानबीन व गहन जानकारी किया गया तो ज्ञात हुआ कि कालर द्वारा फर्जी लूट की सूचना दिया गया था। अतः लूट की फर्जी सूचना देने व पुलिस को अनावश्यक रूप से भ्रमित करने के कारण उपरोक्त व्यक्तियों का चालान अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.रंजीत चौहान पुत्र उदयराज चौहान निवासी ग्राम कोहड़ेसुल्तानपुर थाना बक्सा,जौनपुर।
2.अजय चौहान पुत्र प्रदीप चौहान निवासी करनपुर थाना सिंगरामऊ, जौनपुर।
3.नितेश यादव पुत्र सूबेदार यादव निवासी मुस्तफाबाद थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.श्री ओमनारायण सिंह, थानाध्यक्ष थाना बक्शा, जौनपुर।
2.उ0नि0 श्री गोपाल जी तिवारी, थाना बक्सा जौनपुर।
3.का0 अरविन्द कुमार, का0 शैलेन्द्र कुमार थाना बक्सा, जौनपुर।
