February 24, 2026

छ किलो पालिथीन जब्त, वसूला 35 हजार जुर्माना

Share

जौनपुर
बदलापुर । एसडीएम डा. प्रदीप कुमार के साथ अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बुद्धवार को प्रतिबंधित पालिथीन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर तीन दुकानों से छ किलोग्राम पालिथीन जब्त किया तथा 35 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। इस दौरान व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
ईओ ने बताया कि नगर के किराना व्यवसायी मुन्ना यादव व सरोज की दुकान पर छापेमारी में पांच, पांच सौ ग्राम पालीथीन पाया गया। जिसे जब्त करते हुए 5-5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया! जब कि सरोज कुमार की दुकान से पांच किलोग्राम पालिथीन बरामद कर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया!

About Author