अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत जनपदस्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम

जौनपुर जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० विभाग जौनपुर के तत्वाधान में एक दिवसीय अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत जनपदस्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें लोकगीत, एकांकी, सितार वादन, वासुरी वादन, तबला वादन, वीणावादन, गिटार वादन, हारमोनियम लाइट, कथक नृत्य, भरत नाट्यम एवं स्थानीय स्तर प्रचलित लोकप्रिय परम्परागत सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि विधाओं में विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण हेतु आवेदन शुरु हैं।
उन्होंने जनपद के कलाकारों से अनुरोध किया है कि जिन विधाओं में प्रतिभाग करनें हेतु आवेदन प्रस्तुत किये जाये, उन कलाकारों की उम्र 12 जनवरी 2023 को 15 से 29 वर्ष के मध्य की अनिवार्यता होगी। प्रतिभागी अपना पंजीकरण जिला युवा कल्याण अधिकारी जौनपुर के कार्यालय में (विकास भवन तृतीय तल) पर 25 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन के समय जन्म सम्बन्धी प्रमाण-पत्र अवश्य प्रस्तुत करे। प्रतियोगिता में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के तथा विद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं स्थानीय स्तर के कलाकर उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते है।
उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करनें वाले कलाकारों को मण्डलस्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग कराया जायेगा। इस आशय की जानकारी वैभव सिंह जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी जौनपुर द्वारा दिया गया।
