अवैध निर्माण को राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ जेसीबी लगाकर कराया ध्वस्त

ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों ने बना लिया था पक्का आशियाना
शाहगंज।
योगी राज मे अगर कोई सरकारी जमीन पर कब्जा किया है या कब्जा करना चाहता है तो बुल्डोजर जरूर चलेगा। कोई कितना रसूख दार क्यो न हो।
तहसील क्षेत्र के थाना सरपतहां अंतर्गत एक गांव में ग्राम सभा की जमीन पर कुछ दबंगो ने तीन कमरे के पक्का बना कर कब्जा कर लिया था। इससे बगल में पंचायत भवन बनने मे दिक्कतें आ रही थी।ग्रामीणों के शिकायत पर मंगलवार को तहसील व पुलिस प्रशासन ने जेसी बी लगाकर ढहवा दिया गया।
तहसील प्रशासन के कार्यवाही से कब्जेदारों मे मचा हडकंप।
ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के बसिरहां गांव मे रमपत्ति विन्द,मूलचंद विन्द ,शोभ ई विन्द ने पंचायत भवन की नबीन परती जमीन 412 को पक्का मकान तीन कमरे का बनाकर कब्जा कर लिया गया था।पंचायत भवन बनने मे ब्यवधान उत्पन्न कर रहे थे।
उपजिलाधिकारी शाहंगज नीतीश कुमार सिह के निर्देश पर राजस्व टीम गठित करके पैमाईस कराया गया। नबीन परती मे दबंगो द्वारा कब्जा पाया गया। राजस्व विभाग ने दबंगो को उक्त जमीन को खाली करने का नोटिस भी दिया था लेकिन दबंग नही मान रहे थे।
उपजिलाधिकारी शाहंगज नीतीश कुमार सिह ने मंगलवार को राजस्व टीम के लेखपाल विकास कुमार सिह व पुलिस बल के साथ जे सी बी भेज कर दंबगो के कब्जे से उक्त नबीन परती की जमीन पर बने तीन कमरे को ढहवा दिया गया ।इसी तरह क्षेत्र मे और नबीन परती पर किए ग ऐ कब्जेदारों मे हडकंप मच गया।
