February 24, 2026

पुलिस ने किया अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा

Share

9 बाइक उनके इंजन समेत दर्जनों की संख्या में बाइक के पुर्जों के साथ शातिर गिरफ्तार

सिकरारा । स्थानीय थाने की पुलिस ने बाइक चोरों के अंतर्जनपदीय बाइक चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस की छापेमारी में पकड़े गए चार शातिरों से चोरी की 9 बाइक,9 बाइक के इंजन व दर्जनों की संख्या में हैंडिल,टायर,टँकी आदि पाटर्स बरामद करने में कामयाबी मिली है। गिरफ्तार अपराधियो के खिलाफ गृह जनपद के साथ साथ वाराणसी के कैंट थाने में भी मुकदमा दर्ज है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध व अपराधियो के नियन्त्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश व
ए एसपीआरए के निर्देशन में थानाध्यक्ष विवेक तिवारी मय पुलिस फोर्स क्षेत्र के सिकरारा बरईपार रोड स्थित शेरवा तिराहे पर सन्दिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच कर रहे।मुखबिर ने सूचना दी कि दो बाइक पर सवार छह अंतर्जनपदीय वाहन चोर सिकरारा बाजार से बरईपार की ओर जा रहे है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो बाइक से चार शातिरों को दबोच लिया जबकि दो मौके से भागने में सफल रहे । पकड़े गए संदिग्धों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बरईपार बाजार स्थित एक कबाड़ी बाइक चोरों के गिरोह का सरगना है।वही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी करवता है। पुलिस ने मछलीशहर कोतवालों प्रभारी देवानन्द रजक को सूचित करते हुए शातिरों की सूचना पर विश्वास कर बरईपार बाजार के कबाड़ी के यहाँ छापा मारकर उसे दबोच लिए ।उसके वर्कशाप से 9 बाइक उनसे अलग किये इंजन ,2 बाइक की चेचिस,8 पहिये, पेट्रोल की टन्की ,8 हैंडल,सॉकर,साइलेंसर,हेडलाइट,सहित बड़ी तादात में बाइक से अलग किये अनेक पुर्जे बरामद किया।पकड़े गए आरोपियों में मछलीशहर के कान्हापुर निवासी गया प्रसाद गुप्ता,सिकरारा के खेतलपुर निवासी दो सगे भाई ऊदल सरोज व गगन सरोज तथा भुईला निवासी राज कुमार बनवासी तथा मड़ियाहूं कोतवाली के बहरईचा निवासी अरविंद कुमार गौतम है।पुलिस पकड़े गए आरोपियों पर धारा 379,411,413,414,420,465,471,के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुटी है।

About Author