एलटी लाइन ठीक करते समय लाइनमैन झुलसा

IMG-20220716-WA0034
Share

जौनपुर

अचानक से लाइन कट जाने से बची लाइनमैन की जान

जलालपुर।क्षेत्र के विद्युत उप केंद्र बराई से संबद्ध दूबेपुर गांव में शुक्रवार को देर शाम एलटी लाइन ठीक करते समय प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया।प्राइवेट लाइनमैन भरत गोंड पुत्र प्यारेलाल गोंड निवासी कुसियाँ थाना जलालपुर दुबेपुर गाँव में ट्रांसफार्मर के पास लाइन जोड़ रहा था।तभी विद्युत के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गया।अचानक से लाइन कट जाने से बची लाइनमैन की जान बच गईं जिसे सीएचसी रेहटी में भर्ती कराया गया।जहा चिकित्सको ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चर्चा है कि बराई उप केंद्र से फोन पर सटडाउन लेने के बाद लाइन जोड़ते समय लाइन चालू रहने से लाइनमैन झुलस गया है।इस संबंध में एसडीओ आलोक उपाध्याय ने बताया कि देर शाम को कंजुयमर के दबाव बनाने पर बैगर सटडाउन लिए लाइनमैन एलटी लाइन पर काम कर रहा था। विद्युत के संपर्क में आ गया शार्टिंग होने से लाइन कट गई।जिससे लाइनमैन की जान बच गई है।