जौनपुर शहर के सूरज घाट एरिया को मिला पाइपलाइन नेचुरल गैस की सौगात

IMG-20220715-WA0062
Share

जौनपुर – भारत सरकार के गैस मंत्रालय द्वारा चलाए गए शहरी गैस वितरण योजना का लाभ जौनपुर की जनता को मिलना शुरू हो गया है।

          जिसके अंतर्गत 15 जुलाई को जौनपुर के सूरज घाट इलाके में श्रीमती सुभाषिनी देवी के घर पहला घरेलू पीएनजी का शुभारंभ इंडियन ऑयल अडानी गैस उद्यम द्वारा किया गया। इसका अनावरण मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय ने किया।

        इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए पीएनजी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएनजी बहुत ही सस्ती एवं सुरक्षित है, जौनपुर में प्राकृतिक गैस पीएनजी का जौनपुर वासियों के लिए लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि गैस एलपीजी की अपेक्षा बहुत सुरक्षित है यहां की जनता को अब 24 घंटे सातों दिन बिना रुकावट के इंडियन ऑयल अडानी गैस के द्वारा सप्लाई की जाएगी।

        इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मछलीशहर  प्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे साथ ही इंडियन अडानी गैस प्रबंधक विकल्प शुक्ला, उप प्रबंधक राजेश मिश्रा एवं शनि चंद्र नारायण, बृजेश शर्मा, संजेश सिंह एवं कृतार्थ वात्सल्य की उपस्थिति रही।