कैंप लगाकर वसूला 11 लाख 88 हजार

जौनपुर
बदलापुर ! बिजली विभाग ने गुरुवार को छह स्थानों पर कैंप लगाकर 11 लाख 88 हजार रुपये की वसूली किया है।
एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि तियरा, उसराबाजार, ऊदपुर गेल्हवा, कलिंजरा, महराजगंज, भगतपुर में कैंप लगाया। जहां बकायेदारों ने 11 लाख 88 हजार रुपये जमा किया। मौके पर 125 लोगों ने ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन भी कराया। कटिया जलाओ अभियान के तहत नगर के भलुआहीं में 17 लोग अवैध ढंग से कटिया लगाकर बिजली चलाते पकड़े गये। जिनका कटिया उतारकर जलाया गया। उन्होंने कहा कि ओटीएस योजना का शुक्रवार को अंतिम दिन है। सभी लोग अधिक से अधिक का लाभ लेकर बकाये की अदायगी करें।
टीम में मोहम्मद अंसार अहमद, राजकुमार यादव, पंकज सिंह, विवेक सिंह, आशुतोष यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
