राजकीय आईटीआई कैंपस सिलेक्शन में 37 छात्रों का हुआ चयन

IMG-20220713-WA0060
Share

जौनपुर

राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर में बुधवार को कैंपस सिलेक्शन का आयोजन किया गया जिसमें 78 अभ्यर्थियों ने भाग लिया 37 छात्रों का चयन किया गया है। जिसमें नासिक और औरंगाबाद महाराष्ट्र की 8 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था ।जिसमें जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से आईटीआई डिप्लोमा पास लगभग 37 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। राजकीय आईटीआई के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने चयनित हुए बच्चों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपने अंदर कुशलता लाई और कंपनी द्वारा जिस डेट भी ज्वाइन करने के लिए बुलाया जाता है आप पूरे मनोयोग के साथ ज्वाइन करिए और अपना भविष्य उज्जवल बनाएं। इस मौके पर प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुशवाहा,अतुल श्रीवास्तव विश्राम प्रसाद, सभाजीत यादव, राजीव यादव ,अमित सिंह, शशिकांत, धनंजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।