आम आदमी पार्टी ने नगरीय चुनाव के दृष्टिकोण से संगठन निर्माण व सदस्यता अभियान

आम आदमी पार्टी ने नगरीय चुनाव के दृष्टिकोण से संगठन निर्माण व सदस्यता अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से नगरपालिका उत्तरदायित्व सौंपा:डॉअनुराग मिश्रा जिला संगठन प्रभारी
जौनपुर,जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नगरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर जनपद के सभी सदस्यों की उपस्थिति में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने के उद्देश्य से जिला संगठन प्रभारी डॉ०अनुराग मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सभी सम्मानित व ऊर्जावान कार्यकर्ता अपने नगर पालिका छेत्र में संगठन निर्माण व सदस्यता अभियान में तेजी लेकर अभी से चुनावी तैयारी का ऐलान ऐ जंग की रणभेरी बज चुकी है आम आदमी की ताकत बहुत बड़ी ताकत है।कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी के मेरुदण्ड हैं।इसी क्रम में रघुवंश यादव जी ग़ालिब शेख जी का जिला संगठन प्रभारी द्वारा माल्यार्पण किया गया व उपस्थित सदस्यों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।जिला कार्यकारिणी भंग होने के कारण सभी नगरपालिका व नगर पंचायतों में बैठको व आयोजन का व जिला मुख्यालय पर सभी कार्यक्रमों की प्रेस विज्ञप्ति व मीडिया सम्पर्क का उत्तरदायित्व शरदेन्दु चतुर्वेदी एडवोकेट को उत्तरदायित्व दिया गया इस बैठक में आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना भी उपस्थित रहे नगरपालिका नगर,डॉ०विनोद कुमार सिंह वत्स,शाहगंज ग़ालिब शेख,मुंगराबादशाहपुर रघुवंश यादव,खेतासराय रिजवान,व अन्य को भी उत्तरदायित्व दिया गया।उक्त बैठ में अनुराग मणि त्रिपाठी,मो०शमीम,डॉ०अमित कुमार श्रीवास्तव, मनीष सिंह,अतुल कुमार तिवारी,अमरनाथ यादव,रामदुलार राजभर,बबलू गुप्ता,पंकज चौहान,जय प्रकाश चौहान,,बी यल मौर्य व अन्य लोग भी उपस्थित थे।