थाना महराजगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम, गिरफ्तारी, बरामदगी तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगो के अनावरण के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण, निर्देशन मे थाना प्रभारी उ0नि0 देवेन्द्र सिंह यादव थाना महराजगंज जनपद जौनपुर के नेतृत्व में मु0अ0सं0 17/2022 धारा 498ए/304बी/323 भा0द0वि0 व ¾ डीपी एक्ट थाना महराजगंज जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्ता अमरावती देवी पत्नी रतिराम यादव ग्राम जनौर थाना महराजगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 61 वर्ष को उसके गाँव जनौर से दिनांक 07.04.2022 समय 07.30 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्ता
- अमरावती देवी पत्नी स्व0 रतिराम यादव ग्राम जनौर थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी टीम –
- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह यादव – प्रभारी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
- उ0नि0 श्री हरीश चन्द्र सिंह – चौकी प्रभारी ए.बी.एस. थाना महराजगंज जौनपुर
- का0 पवन कुमार – थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
- का0 राहुल कुमार – थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
- का0 अर्पणा शुक्ला – थाना महराजगंज जनपद जौनपुर