IMG-20260908-WA0014(1)
Share

खण्ड विकास अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी ने किया गोशाला का औचक निरीक्षण,शेड तत्काल बनवाने का दिया निर्देश
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड के अमदहा गोशाला का बीडीओ तथा पशु चिकित्साधिकारी ने मंगलवार को निरीक्षण किया।
बीडीओ विकास सिंह व पशु चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेंद्र सिंह अचानक गोशाला में पहुंचे।वहां पर गोशाला के गोवंशों के खाने की व्यवस्था देखी।उसके बाद अस्वस्थ दिख रहे कुछ पशुओ को खानपान के लिए ग्राम प्रधान दुर्गा प्रसाद यादव को विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया।बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की सक्रियता से गोशाला में सफाई सफाई की व्यवस्था सरहनीय रही।कही भी गन्दे पानी का जल जमाव नही दिखा।इसके अलावा गोशाला में भूसा, पशु आहार,तथा नेपियर घास पर्याप्त मात्रा में लगाई गई है।गोशाला में गोवंशों के लिए बनाए जा रहे अतिरिक्त शेड को शीघ्र बनवाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान सचिव सरिता मौर्या, सन्तोष यादव,विनोद यादव,धर्मेद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।