Jaunpur news बयालसी महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
बयालसी महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
जलालपुर, जौनपुर
बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के माध्यम से भारत को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे नियमित रूप से किसी न किसी खेल से जुड़ें तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. प्रतिभा सिंह, प्रो. संजय नारायण सिंह, डॉ. अखिलेश चन्द्र सेठ , डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, डॉ.सफीउल्लाह अंसारी एवं डॉ. जितेंद्र प्रसाद यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
