Jaunpur news रस्सी के सहारे पेड़ पर लटकती मिली किसान की लाश

IMG-20260808-WA0020
Share

रस्सी के सहारे पेड़ पर लटकती मिली किसान की लाश
पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोकुल मसथरी गांव में किसान का शव रस्सी के सहारे नीम के पेड़ पर लटकता हुआ देखा गया। आशंका जताई जाती है कि किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उक्त गांव निवासी ध्रुवराज प्रजापति उम्र लगभग 60 वर्ष की लाश को देर रात्री ग्रामिणों ने देखा कि उनके घर के सामने नीम के पेड़ में नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। देखते ही देखते ग्रामिणों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस ने मौके पर पहुंची और नीम के पेड़ से लटकती हुई लाश को पेड़ से नीचे उतरवाया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिल्हाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।