भाजपा अनुसूचित मोर्चा जौनपुर ने महात्मा जयोतिबा फुले की मनाई धुमधाम से जयंती

Share

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत आज भाजपा अनुसुचित मोर्चा के कार्यकर्ता महात्मा जयोतिबा फुले का जयंती मना रही है। उसी कार्यक्रम के अंर्तगत भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सरोज की अध्यक्षता में आज दिनांक 11 अप्रैल 2022 को महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती सुनहीता प्राथमिक विद्यालय पर मनाई गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा जयोतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। उसके उपरांत उपस्थित छात्रों में फल वितरित किया उसके उपरान्त उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजय सरोज ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि महात्मा जोतिराव गोविंदराव फुले का जन्म 11अप्रैल 1827 में हुआ था वह एक भारतीय समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले एवं जोतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। सितम्बर 1873 में इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया। महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।

आगे उन्होंने कहा कि उनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा है। फुले समाज की कुप्रथा, अंधश्रद्धा की जाल से समाज को मुक्त करना चाहते थे। अपना सम्पूर्ण जीवन उन्होंने स्त्रियों को शिक्षा प्रदान कराने में, स्त्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में व्यतीत किया।

उन्होंने कहा कि 19 वी सदी में स्त्रियों को शिक्षा नहीं दी जाती थी। फुले महिलाओं को स्त्री-पुरुष भेदभाव से बचाना चाहते थे। उन्होंने कन्याओं के लिए भारत देश की पहली पाठशाला पुणे में बनाई। स्त्रियों की तत्कालीन दयनीय स्थिति से फुले बहुत व्याकुल और दुखी होते थे इसीलिए उन्होंने दृढ़ निश्चय किया कि वे समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाकर ही रहेंगे। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को स्वयं शिक्षा प्रदान की। सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला अध्यापिका थीं।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी सुजानगंज ब्रज भूषण दुबे ने किया।कार्यक्रम में लल्लू माली, विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम शुक्ला राहुल जायसवाल, राहुल सरोज एवं विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं राहुल सरोज, मुनीलाल सरोज, बबलू गौतम, लल्लू माली, किशन सरोज, अंकित सरोज एव छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

About Author