Jaunpur news बंधवा – कुंवरपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप

IMG-20260721-WA0035
Share

बंधवा – कुंवरपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप

मंगलवार की दोपहर में बंधवा – कुंवरपुर मार्ग पर बबूल का पेड़ सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। न तो दो पहिया और न ही चार पहिया वाहन आ – जा पा रहे हैं। पेड़ तिलौरा पौधशाला के पास गिरा हुआ है।आठ किलोमीटर का बंधवा -कुंवरपुर मार्ग मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मछलीशहर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग को लिंक के रूप में जोड़ता है जिस कारण इस मार्ग से बड़ी संख्या में बड़े और छोटे वाहन आते जाते रहते हैं। आवागमन बाधित होने से राहगीरों को दिक्कत हो रही है।