Jaunpur news बहु-बेटी कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक

Share

बहु-बेटी कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक
जफराबाद। क्षेत्र के मोथहा गांव में शनिवार को बहु-बेटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें महिलाओं को जागरूक किया गया
कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी महिला एस आई मिथिलेश कुमारी व उनकी महिला टीम को दी गयी थी।
कार्यक्रम में एस आई मिथिलेश कुमारी ने मौके पर जमा महिलाओं को उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर जिसमें आपातकालीन सेवा 112,स्वास्थ्य सेवा 102,108,वूमेन पॉवर लाइन 1090,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,वीमेन हेल्पलाइन 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,साइबर अपराध 1930 नम्बरों व इसके अलावा सरकार द्वारा दी जाने वाली विधवा पेंशन सहित अन्य योजनाओं को विस्तार से बताते हुए उनका लाभ कैसे मिले उसकी भी जानकारी दिया।कार्यक्रम के आयोजन में प्रधान धनरावती देवी व राजेश कुमार ने अहम भूमिका निभाया।इस कार्यक्रम में लगभग पांच दर्जन महिलाओं ने लाभ उठाया।पुलिस टीम में सीमा गुप्ता, कीर्ति खरवार,अंजू कुमारी भी महिलाओं को समझाने का काम कर रही थी।

About Author